{"_id":"6a21d0f4e7cbfb32ab02d6d7","slug":"pasha-tiger-beat-old-boys-cricket-club-by-25-runs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-165171-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पाशा टाइगर ने ओल्ड बॉयज क्रिकेट क्लब को 25 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पाशा टाइगर ने ओल्ड बॉयज क्रिकेट क्लब को 25 रन से हराया
Fri, 05 Jun 2026 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। डीएनएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पाशा टाइगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओल्ड बॉयज क्रिकेट क्लब को 25 रन से पराजित कर दिया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पाशा टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में ओल्ड बॉयज क्रिकेट क्लब की टीम 19.1 ओवर में 172 रन पर सिमट गई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाशा टाइगर की शुरुआत मजबूत रही। कप्तान रिजवान पाशा ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में छह चौकों की मदद से 51 रन बनाए। मोहम्मद शाघिल ने भी तेजतर्रार अंदाज में खेलते हुए 22 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन जोड़े।
मध्यक्रम में विजय ने आक्रामक बल्लेबाजी कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने महज 16 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 45 रन ठोक दिए। उनकी तूफानी पारी ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। शमशाद ने 20 रन का योगदान दिया, जबकि एके राजपूत 16 और शरीफ 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। ओल्ड बॉयज क्रिकेट क्लब की ओर से रेहान खान ने सबसे प्रभावी गेंदबाजी की। उन्होंने दो ओवर में सिर्फ पांच रन देकर दो विकेट हासिल किए। 198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओल्ड बॉयज क्रिकेट क्लब की शुरुआत लड़खड़ाई लेकिन मुदस्सिर खान ने शानदार बल्लेबाजी कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया।
विज्ञापन
उन्होंने 27 गेंदों में सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 58 रन की तेजतर्रार पारी खेली। भूरा ने भी 18 गेंदों पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। कप्तान जाकिर पाशा ने 19 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। पाशा टाइगर के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा। सैयद अफरोज हैदर नकवी ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। नदीम ने भी तीन विकेट हासिल किए, जबकि एके राजपूत ने 3.1 ओवर में दो विकेट लेकर विपक्षी टीम की आखिरी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शाहरुख पठान को भी एक सफलता मिली। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पाशा टाइगर ने मुकाबला 25 रन से जीत लिया।