फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Panchayat voter list published in graphical form, objections can be registered till December 30

Amroha News: पंचायत मतदाता सूची का हुआ आलेख्य प्रकाशन, 30 दिसंबर तक दर्ज होंगी आपत्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Panchayat voter list published in graphical form, objections can be registered till December 30
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया। जिले में 576 पंचायतों में आलेख्य प्रकाशन के बाद अब 30 दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। जिनके निस्तारण के बाद छह फरवरी को अंतिम मतदाता सूची पर मुहर लग जाएगी। इसके बाद मतदाता सूची में किसी तरह का संशोधन नहीं कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन हो गया। मतदाता अपने बूथ पर जाकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं। अगर नाम अथवा किसी तरह की कोई गड़बड़ी है तो उस पर अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। 30 दिसंबर तक निर्वाचक नामावली पर आपत्तियां दर्ज की जाएगी। इसके बाद छह जनवरी तक उन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अलग-अलग प्रक्रिया पूरी होने के बाद छह फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। पुनरीक्षण कार्य के दौरान पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 44557 मतदाता पंचायतों में बढ़ गए हैं। जिसके बाद कुल मतदाताओं की संख्या 1040860 पहुंच गई है। जबकि 102168 मतदाताओं को अलग-अलग वजह से सूची से बाहर कर दिया गया है। जबकि 102168 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हुए हैं। साथ ही 12924 मतदाताओं के नाम व पते आदि में संशोधन किया गया है और 146725 नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। साल 2021 के पंचायत चुनाव में जिले में 996303 मतदाता थे। जबकि इस बार 44557 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। जिसके बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1040860 पहुंच गई है।
विज्ञापन

----

फोटाे-
ईवीएम व वीवीपैट गोदाम का डीएम ने किया निरीक्षण
अमरोहा। चुनाव आयोग के निर्देश पर मंगलवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम व वीवीवैट गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह, डिप्टी कलक्टर ब्रजपाल सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री चंद्रभान सिंह, सपा के ऋषिपाल सिंह, कांग्रेस के फैज आलम राइनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed