फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   panchayat election

कहीं लाठी फटकारी तो कहीं डांट-फटकार कर संभाले हालात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को जिला प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त तैयारियां धरी रह गईं। डीएम और एसपी समेत तमाम अधिकारी दिनभर भ्रमण करते रहे। बावजूद इसके कई बूथों पर मारपीट और नोकझोंक की घटनाएं हुई हैं। मतदान केंद्रों पर दिनभर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर चलता रहा। अधिकतर बूथों पर प्रधान पद के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच तनातनी जैसे हालात बने रहे। ऐसे में पुलिस ने कहीं लाठी फटकार कर तो कहीं डांट कर बिगड़ते हालातों को संभाल लिया।
विज्ञापन

सोमवार को पंचायत चुनाव के तहत जिले के छह ब्लाकों के 1732 बूथों पर मतदान हुआ लेकिन जिला पंशासन की चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की तैयारियों पर उपद्रवी भारी पड़ गए। जैसे सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर वोट पड़ने शुरू हुए, वैसे ही प्रधान पद के प्रत्याशियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौर शुरू हो गए। कई केंद्रों पर तो खुद की हार भांपता देखकर प्रत्याशियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिस और मतदान कार्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाना शुरू कर दिया। आरोप-प्रत्यारोप का यह दौर दिनभर चलता रहा। यही वजह रही कि रजबपुर के आरिफपुर में प्रधान पद के प्रत्याशी और उनके समर्थकों के बीच बवाल मचा तो वहीं नौगांवा सादात के गालिबबाड़ा में उपद्रवियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाइक खेड़ा गांव में स्थित मतदान केंद्र पर 12 से अधिक लोगों ने पोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। मत पेटियां लूटने की कोशिश की और अराजकता फैलाई। इसके अलावा कई बूथों पर मारपीट और नोकझोंक की घटनाएं हुई। ऐसे ही छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना पर पुलिस टीमें दिनभर सड़कों पर दौड़ती रहीं। पोलिंग स्टेशनों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने माहौल खराब करने वालों पर लाठी फटकार कर सीधा किया। नौगांवा सादात के सैदपुर इम्मा गांव में भी मतदान केंद्र में घुसने को लेकर आपाधापी करते मतदाताओं पर पुलिस ने कई बार लाठी भांजकर ठीक किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को मुकम्मल बनाए रखने के लिए डीएम उमेश मिश्र और एसपी सुनीति, एडीएम विनय कुमार और एएसपी अजय प्रताप सिंह जिलेभर में भ्रमण करते दिखे। तमाम अफसरों ने छोटी-बड़ी घटना की सूचना मिलते ही कहीं अधीनस्थों को भेजा तो कहीं खुद पहुंचकर मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

000
मांस्क बांटे, स्क्रीनिंग की, हाथ सैनिटाइज कराए
अमरोहा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने हर एक बूथ पर पहुंचने वाले मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। इसके अलावा जो लोग बिना मास्क पहने पहुंचे उन्हें मास्क बांटे और हाथ सैनिटाइज कराए। पोलिंग बूथों पर यह सिलसिला दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed