फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   panchayat election

14,350 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद, दो खुलेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
अमरोहा। पंचायत चुनाव के कुल 5,845 पदों के लिए 14,350 प्रत्याशियों के बीच सोमवार को मतदान हुआ। प्रत्याशियों का भाग्य शाम को बैलेट बॉक्स में बंद हो गया। मतदान अभिकर्ताओं के समक्ष इन्हें सील कर दिया गया। इसके बाद मतदान कार्मिक इन्हें लेकर स्ट्रॉंग रुम में पहुंचे। निर्वाचन अधिकारियों ने बैलेट बॉक्स को जमा कराया। लेखन सामग्री भी जमा हुई है। वहां पुलिस की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अब दो मई को मतगणना है। उसी दिन प्रत्याशियों का भाग्य खुलेगा।
विज्ञापन

जिले में ग्राम प्रधान के 597 पद हैं। जोया के चक पायंती कला में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसके चलते जिले के 596 ग्राम पंचायतों में सोमवार को मतदान हुआ। ग्राम प्रधान के 5,275 प्रत्याशियों के लिए गांव के लोगों ने मतदान किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 7,273 पद हैं, जिसमें 3,036 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। ऐसे में 4,237 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के लिए 5,275 प्रत्याशी चुनावी के बीच वोट डाला गया। इसके अलावा बीडीसी सदस्य के 639 पदों के लिए 2,686 के बीच मुकाबला हो रहा है। हालांकि जिले में बीडीसी सदस्य के कुल 683 पद हैं। गजरौला को छोड़ कर अन्य ब्लॉकों में बीडीसी सदस्य के 44 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। जिला पंचायत सदस्य के 27 पदों के लिए 373 प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ। मतदान समाप्ति के बाद पोलिंग पार्टियां बैलेट बॉक्स को लेकर स्ट्रॉंग रूम में लेकर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed