{"_id":"604d05c48ebc3e591d013134","slug":"panchayat-election-jpnagar-news-mbd3828312107","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयमुक्त होकर स्वतंत्रत रूप से पंचायत चुनाव लड़ें प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयमुक्त होकर स्वतंत्रत रूप से पंचायत चुनाव लड़ें प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पंचायत चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने चौधरपुर और पतेई खालसा गांव में कानून व्यवस्था के संबंध में ग्रामीणों के साथ बैठक की। चुनाव में निष्पक्ष और स्वतंत्र पारदर्शिता के साथ भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। वहीं आगामी त्योहारों को भाईचारे के साथ कोई नई परंपरा नहीं डालने की अपील की।
शनिवार को थाना दिवस के बाद एसडीएम विवेक यादव और सीओ विजय कुमार राना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर और पतेई खालसा गांव पहुंचे। यहां आगामी पंचायत चुनाव और त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक की। सभी संभावित प्रत्याशियों और ग्रामवासियों से लोकतंत्र के सबसे जमीनी स्तर की चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्ष स्वतंत्र पारदर्शी और भयमुक्त होकर प्रतिभाग लेने की अपील की। दोनों अधिकारियों ने कहा कि गांव में किसी भी प्रकार के प्रलोभन देने वालों के झांसे में न आएं। असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। भयमुक्त होकर स्वतंत्र रूप से सभी प्रत्याशी चुनाव लड़े। मतदाता अपने बहुमूल्य वोट से अपने लिए सही उम्मीदवार का चुनाव करें, जो गांव के विकास और सामाजिक भाई चारे को बढ़ाने का कार्य करें। चुनाव की शुचिता प्रभावित करने के उद्देश्य से शराब, कपड़े, पैसे या अन्य किसी प्रकार के प्रलोभन बांटने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की शिकायत तत्काल थाना पुलिस या उच्चाधिकारियों करें।