फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   panchayat election

आने जाने के रास्ते और मतगणना स्थल के निर्धारण की रिपोर्ट तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
अमरोहा। पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासनिक अफसर सतर्क हो गए हैं। अब मतदान स्थलों का सत्यापन करना है। उन्हें आने-जाने के रास्ते का परीक्षण करना है। ताकि मतदान के लिए लोगों को आने जाने में दिक्कत नहीं आए। मतदान कार्मिक भी आसानी से आ जा सके। एसडीएम और सीओ से मतदान स्थलों के बारे में रिपोर्ट तलब की गई है। इनसे मतगणना स्थल के निर्धारण के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। समिति में संबंधित बीडीओ को शामिल किया गया है। 18 जनवरी तक सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध करानी है।
विज्ञापन

जिले में छह ब्लॉक, 27 जिला पंचायत सदस्य और अब 597 ग्राम पंचायत हैं। दरअसल सैदनगली के नगर पंचायत बनने के बाद बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत और जिला पंचायत की संख्या में बदलाव हुआ है। इस बीच मतदान स्थलों के बारे में सत्यापन रिपोर्ट तैयार की जा रही है। डीएम उमेश मिश्र ने पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए है। इसके लिए एसडीएम, सीओ और बीडीओ से मतदेय स्थलों की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा मतदान स्थलों की संवेदनशीलता का आकलन करना है। मतगणना स्थलों का निर्धारण किया जाएगा। ताकि समय पर आयोग को रिपोर्ट भेजी जा सके। इसके अलावा मतदान सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए स्थान चयनित करने को कहा है। मतदान स्थलों तक आने जाने के रास्तों का सत्यापन किया जाना है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि मतदान स्थलों के सत्यापन की रिपोर्ट मंगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed