फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   panchayat election

ख्यालीपुर में फर्जी वोटिंग पर हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा, दो युवक पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
गजरौला (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव ख्यालीपुर में फर्जी वोटिंग पर हंगामा हो गया। वोटरों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर फोर्स लेकर मौके पर जा पहुंचे और हंगामा कर रही भीड़ को लाठी फटकार कर खदेड़ दिया। इस दौरान वहां मिले दो युवकों को भी हिरासत में ले लिया। इस दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। वहीं सोशल मीडिया पर गांव में फायरिंग की सूचना चलते ही खुफिया विभाग भी हरकत में आ गया।
विज्ञापन

सोमवार को हाईवे किनारे स्थित गांव ख्यालीपुर में स्थित सरकारी स्कूल में वोट पड़ रहे थे। बताते हैं गांव के तीन-चार युवक वोट डालने पहुंचे। उन्हें बताया गया कि उनका वोट पहले ही पड़ चुका है। इसी दौरान वहां गांव में प्रधान पद के अक प्रत्याशी द्वारा बार-बार मतदान कक्ष में जाने पर आपत्ति करते हुए वोटरों ने इसकी शिकायत पुलिसक र्मियों से की। उन्होंने गांव में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। हंगामे की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा फोर्स लेकर मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ को लाठी फटकार कर खदेड़ा। उनके सामने भी ग्रामीणों ने एक प्रत्याशी पर साठगांठ कर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस मौके पर मिले दो युवकों को पकड़कर ले गई। इसके बाद हंगामा कर रही भीड़ बैकफुट पर आ गई। वहीं इसी दौरान किसी ने सोशल मीडिया पर ख्यालीपुर में फा यरिंग की सूचना चला दी। इसके बाद खुफिया विभाग भी मौके पर जा पहुंचा। बताते हैं कि पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों ने भी इस पर संज्ञान लिया। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने फायरिंग की सूचना को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed