फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Palledar murdered by stabbing him for asking for loan money

उधार के रुपये मांगने पर छुरा घोंपकर पल्लेदार की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Palledar murdered by stabbing him for asking for loan money
उधार दिए गए पांच हजार रुपये मांगने की रंजिश में बौखलाए युवक ने कोल्ड स्टोर के पल्लेदार पर छुरे से हमला कर दिया। ये देख पल्लेदार ने भी बचाव करते हुए उस पर छुरे से वार किए। छुरेबाजी में दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पल्लेदार दिलशाद को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घटना में घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पल्लेदार के भाई का कहना है कि स्मैक बेचने के विरोध में उसके भाई की हत्या की गई है। हत्याकांड से गुस्साए परिजनाें ने बृहस्पतिवार दोपहर के समय स्टेट बैंक चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

ये घटना बुधवार रात करीब नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जट बाजार में हुई। मोहल्ला छंगा दरवाजा में दिलशाद (34) पुत्र सुल्तान हैदर का परिवार रहता है। दिलशाद कांठ रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर पर पल्लेदारी करता था। उसके परिवार में पत्नी सोनिया के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। बताया जाता है कि दिलशाद ने कुछ दिन पहले मोहल्ला जट बाजार निवासी जावेद उर्फ मुशर्रत को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। जिसके बाद दिलशाद ने कई बार जावेद उर्फ मुशर्रत से अपने रुपये वापस मांगे। बावजूद इसके उसने रुपये वापस नहीं दिए और रंजिश मानने लगा।
विज्ञापन

बुधवार रात दस बजे दिलशाद बाजार में सामान खरीदने जा रहा था। तभी जावेद उर्फ मुशर्रत ने दिलशाद पर छुरे से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच छुरेबाजी हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया। छुरेबाजी की घटना में दिलशाद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जबकि जावेद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मौका मुआयना किया। गंभीर रूप से घायल दिलशाद को उसके परिजन इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने घायल जावेद उर्फ मुशर्रत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच चाकूबाजी हुई थी। दोनों ने एक दूसरे पर छुरे से प्रहार किए थे। जिसमें दिलशाद की मौत हो गई। घटना में दिलशाद के भाई सोनू की तहरीर पर आरोपी जावेद उर्फ मुशर्रत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की निगरानी में आरोपी जावेद का इलाज कराया जा रहा है। स्वास्थ्य बेहतर होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed