{"_id":"6143a00c8ebc3eb7813ed6e8","slug":"paddy-crop-fell-due-to-strong-wind-gusts-with-rain-heavy-loss-estimated-jpnagar-news-mbd4029346109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज हवाओं के झोंकों से गिरी धान की फसल, भारी नुकसान का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज हवाओं के झोंकों से गिरी धान की फसल, भारी नुकसान का अनुमान
अमरोहा में तेज हवा और बारिश में गिरी धान की फसल।
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
अमरोहा। गुरुवार को तेज हवा और बारिश के चलते धान की फसल जमीन पर गिर गई। सुनहरी छाई धान की फसल में जलभराव हो गया। खेत पर पहुंचे किसानों ने देखा तो मायूसी छा गई। एक दिन की बारिश ने वर्ष 2020 का रिकार्ड तोड़ दिया। करीब 25 एमएम बरसात हुई। बारिश से धान की फसल में भारी नुकसान की आशंका बढ़ गई है, जबकि अन्य फसलों के लिए बारिश अमृत है। फसलों में अधिक नुकसान होने पर बीमाधारक किसान अपने फसलों का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताते हुए अमरोहा सहित 26 जिलों में अलर्ट जारी किया था। इसके बाद गुरुवार की सुबह करीब ग्यारह बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई। इस दौरान विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। बारिश का सिलसिला करीब आधा घंटे तक चला। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से धान की फसल जमीन पर बिछ गई। खेतों में पानी भर गया। अन्य की फसल में जलभराव हो गया। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गुरूवार को करीब 25 एमएम बारिश हुई है। जबकि वर्ष 2020 में सितंबर महीने में केवल 20.25 एमएम बारिश हुई थी। धान की फसल पर सुनहरी छाई है, फसल पकने को तैयार है। फसल के गिरने और पानी भरने से भारी नुकसान होने की आशंका बन गई है। हालांकि गन्ना और चारा सहित अन्य सभी फसलों के लिए बारिश फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।