फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PAC head constable dies of heart attack while on duty

ड्यूटी के दौरान पीएसी के हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
PAC head constable dies of heart attack while on duty
ड्यूटी के दौरान पीएसी के हेड कांस्टेबल रामदास सिंह (45) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती भी कराया था, लेकिन चिकित्सकों ने भी मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर ले गए हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से बरेली जनपद के थाना सिरौली के ढाकपुर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय रामदास सिंह 23वीं बटालियन पीएसी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जनपद न्यायालय की सुरक्षा में चल रही थी। वह बटालियन के साथ न्यायालय परिसर में ही रह रहे थे। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी अचानक हालत खराब हो गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। तभी अन्य कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण हार्टअटैक बताया। सूचना मिलते ही एसओ देहात बृजेश सिंह मौके पर पहुंच गए। वहीं पीएसी के कंपनी कमांडर परमिंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। लिहाजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल के परिजन भी आ गए। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed