{"_id":"62c166ec09f37f2c657c5944","slug":"overspeeding-car-hits-tempo-then-bike-riders-and-pedestrian-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: अनियंत्रित कार ने पहले दो टेंपो में मारी टक्कर, फिर पैदल जा रहे व्यक्ति और बाइक सवारों को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: अनियंत्रित कार ने पहले दो टेंपो में मारी टक्कर, फिर पैदल जा रहे व्यक्ति और बाइक सवारों को कुचला
Sun, 03 Jul 2022 03:22 PM IST
प्राची प्रियम
प्राची प्रियम, अमर उजाला, नई दिल्ली
प्राची प्रियम, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 03 Jul 2022 03:22 PM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक परिवार में दो मासूम समेत तीन की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईवे पर दौड़ती तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सवारियों से भरे दो टेंपो में टक्कर मार दी। साथ ही पैदल जा रहे व्यक्ति और बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक सवार पिता-पुत्र और भांजी की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक परिवार में दो मासूम समेत तीन की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह हादसा नेशनल हाईवे स्थित डिडौली गांव के अड्डे पर हुआ। रविवार की दोपहर करीब बारह बजे दो टेंपो सवारी लेकर पाकबड़ा से जोया की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों टेंपो के चालक डिडौली अड्डे पर सवारियों को उतारने और बैठाने लगे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने आगे-पीछे खड़े दोनों टेंपो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जबकि इससे पहले सड़क पर पैदल जा रहे अमरोहा निवासी धीरज वर्मा और बाइक सवार चौधरपुर निवासी इसाक, उसके बेटे उवैस व भांजी अर्शमा को कुचल दिया। इस दौरान इसाक टैंपो में सवार अपनी परिचित शमशीदा को उतारकर चालक को किराया दे रहे थे। जबकि दोनों बच्चे सड़क किनारे बाइक के पास खड़े हुए थे।
इस दौरान इसाक बच्चों को लेकर हटव्वा पट्टी गांव में अपने साले के साले की शादी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। हादसे में अर्शमा (6) और उसके ममेरे भाई उवैस (10) की मौके पर मौत हो गई। जबकि इसाक गंभीर रूप से घायल हो गए। वही कार की टक्कर के बाद टेंपो में सवार चौधरपुर निवासी शमशीदा, ढकिया चमन निवासी जैबुलनिशा, सहसपुर अलीनगर निवासी प्रवेश देवी, सोनम, मुजाहिद, डिडौली निवासी आकिब, रहरा थानाक्षेत्र के बिहारीपुर निवासी सत्य प्रकाश समेत आठ लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीफ पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने इसाक को मुरादाबाद रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। एक परिवार में दो मासूम समेत तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार, टेंपो और बाइक को कब्जे में ले लिया है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।