फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   open secreat of all scheme in front of yogi

चौपाल में योगी के सामने खोली योजनाओं की पोल

Fri, 27 Apr 2018 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। Updated Fri, 27 Apr 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
open secreat of all scheme in front of yogi
सैदनगली के मेहंदीपुर में चौपाल में लोगों की समस्या सुनते मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
हसनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद गुरुवार की शाम सैदनगली के राधा स्वामी सत्संग स्थल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने चौपाल लगाई। योजनाओं की इस चौपाल मुख्यमंत्री के हाथ शिकायतों का बंडल लगा। 
विज्ञापन

सीएम ने सरकार की योजनाएं गिनाई। वहीं चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों ने विकास कार्य में लापरवाही की पोल खोल दी। सैदनगली के स्वामी सत्संग स्थल में सजी चौपाल में गुरुवार शाम 7.24 बजे सीएम मंच में पहुंचे। कुर्सी हटवाकर वह गद्दे पर बैठ गए। इसके बाद भारत माता की जय के साथ सीएम ने चौपाल की शुरुआत की। कहा कि केंद्र सरकार के चार और प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल में विकास कार्य कराए। उन्होंने एक के बाद एक योजनाओं की गिनती कराई। जनधन से स्वच्छत भारत योजना तक की योजना गिनाई। करीब दो घंटे चले इस चौपल में योजनाओं के बीच सीएम को ग्रामीणों की तल्खियों का भी सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों ने चटकारे भी लगाए। इस दौरान सीएम के साथ मंच पर कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, बलदेव सिंह ओलख, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed