फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Only education opens the doors of human progress: Maulana Wasim

शिक्षा से ही खुलते हैं इंसान की तरक्की के द्वार : मौलाना वसीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Only education opens the doors of human progress: Maulana Wasim
मुस्लिम कमेटी के तत्वावधान में नव मनोनीत पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम में तालीम हासिल करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा से ही तरक्की के दरवाजे खुलते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के मोहल्ला कुरैशी स्थित अलीजान मंजिल में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मौलाना सैयद मोहम्मद वसीम ने कहा कि मुस्लिम कमेटी में जिस तरह से सभी वर्ग के लोगों को स्थान दिया गया है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि हमें हर हाल में अपने बच्चों को दीन व दुनियाबी तालीम दिलानी चाहिए। तालीम से ही इंसान की तरक्की के द्वार खुलते हैं। शिक्षा अंधेरे रास्तों को रोशन करती है। यही कारण है कि अल्लाह ने इंसान को धरती पर अपने खलीफा के रूप में नियुक्त करने के लिए जो पहली चीज दी, वह इल्म थी। सैयद उवैस मुस्तफा रिजवी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष सरताज आलम मंसूरी, हबीब अहमद एडवोकेट, हाजी खुर्शीद अनवर, सभासद फहीम शाहनवाज, मंसूर अहमद एडवोकेट, मिर्जा अनस अमरोहवी, हाजी नसीम खान, हाजी इकरार अंसारी पूर्व चेयरमैन, आदिल अब्बासी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed