{"_id":"60fc66368ebc3e58407ade64","slug":"only-54-thousand-persons-taken-both-dose-of-vaccine-jpnagar-news-mbd3968813126","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 54 हजार को लगी वैक्सीन की दोनों डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज 54 हजार को लगी वैक्सीन की दोनों डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अगस्त से अक्तूबर के बीच कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। प्रधानमंत्री से लेकर तमाम विशेषज्ञों ने सतर्कता बरतने को कहा है। अधिक से अधिक लोगों से कोरोना बचाव का टीका लगवाए जाने की अपील की जा रही है। लेकिन लोग टीकाकरण को लेकर गंभीर नहीं है। जिले में अब तक 3,51 लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। इसमें 2,97 लाख ने पहले डोज लगवाई है। लेकिन महज 54 हजार लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है। लोग दूसरी डोल लगवाने को लेकर गंभीर नहीं है। जबकि चिकित्सकों का मानना है कि दोनों डोज लगने के बाद ही आप पूर्ण तरह सुरक्षित रह पाएंगे।
जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी रफ्तार थमी जरूर है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। तीसरी लहर की आशंका बना हुई है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित रहने के लिए कोरोना बचाव के दोनों टीके लगवाने जरूरी है। यूूं तो शहर से लेकर ग्रामीणों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ी है। ये ही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए जा रहे लक्ष्य से अधिक लोग टीका लगवा रहे हैं। लेकिन दूसरी डोज को लेकर गंभीर नहीं है। ये ही वजह है कि जनपद में 16 जनवरी से लेकर शनिवार की शाम 7 बजे तक कुल 3,51,675 लोगों ने टीका लगवाया है। इसमें 2,97,554 लोगों ने पहला और महज 54,150 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। हालांकि विभाग ने पहली डोज लगवाने वाले व्यक्ति को 82 दिन बाद दूसरा टीका लगवाने का समय दिया है।
वहीं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि विभाग की प्राथमिक लोगों को दूसरी डोज देकर महामारी से सुरक्षित करना है। लोग दूसरी डोज जरूर लगवाएं, दोनों डोज लगने के बाद ही कोरोना वायरस से लड़ने की क्षमता मिलेगी।