फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One student beat up another after entering TMU bus

टीएमयू की बस में घुसकर एक छात्र ने दूसरे के साथ की मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
One student beat up another after entering TMU bus
टीएमयू कैंपस में छह दिन पहले कंधा टकराने से नाराज एक छात्र ने बुधवार को साथियों के साथ बस में घुसकर दूसरे छात्र के साथ मारपीट की। इसके बाद जमकर बेल्ट चलीं। घटना से बस में सवार अन्य छात्रों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस ने मारपीट के मुख्य आरोपी बीटेक फाइनल के छात्र को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों छात्रों से पूछताछ के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

टीएमयू के छात्रों में मारपीट की यह घटना कैलसा पाकबड़ा रोड पर हुई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब चार बजे तीर्थंकर यूनिवर्सिटी पाकबड़ा की बस करीब 50 छात्रों को लेकर अमरोहा आ रही थी। बस में अमरोहा और बिजनौर के छात्र सवार थे, जिसे चालक कैलाश चला रहा था। जैसे ही बस कॉलेज के गेट से बाहर निकली, तभी बिजनौर के नूरपुर का रहने वाला बीटेक फाइनल का छात्र देवेश अपने साथियों के साथ बस में घुस गया। उसने देहात थानाक्षेत्र के हासमपुर निवासी प्रिंस के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रिंस भी कालेज में बीटेक का छात्र है। इस दौरान छात्रों में जमकर मारपीट हुई और बेल्टें भी चलीं। मारपीट से बस में सवार अन्य छात्रों में चीख-पुकार मच गई। आरोपी छात्रों के बस को भी रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन चालक में बस नहीं रोकी, तो आरोपी छात्र देवेश के साथी बस से कूद कर फरार हो गए। जबकि बस में सवार छात्रों ने मारपीट के मुख्य आरोपी देवेश को पकड़ लिया। बस के कैलसा फाटक क्रॉस करते ही छात्रों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बृजेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और बिगड़ते हालात संभाले। मारपीट के मुख्य आरोपी बीटेक फाइनल के छात्र देवेश को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि देवेश कॉलेज से सस्पेंड चल रहा है। लेकिन पेपरों के चलते उसका कालेज में आना-जाना है। बीते शुक्रवार को कालेज कैंपस में चलते समय देवेश और प्रिंस के आपस में कंधे टकरा गए थे। जिसके बाद देवेश, प्रिंस रंजिश रखने लगा। यह रंजिश इतनी बढ़ी की देवेश ने अपने साथियों के साथ बस में घुसकर प्रिंस के साथ मारपीट की। देवेश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। मारपीट की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। फिलहाल आरोपी देवेश और उसके अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed