फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One more dengue patient found, 18 fever patients admitted in district hospital

Amroha News: डेंगू का एक और मरीज मिला, जिला अस्पताल में बुखार के 18 मरीज भर्ती

Tue, 16 Sep 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 16 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
One more dengue patient found, 18 fever patients admitted in district hospital
अमरोहा। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को फिर नौगांवा सादात के सैदपुर इम्मा गांव में बुखार पीड़ित को डेंगू की पुष्टि हुई है जबकि जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के 18 मरीज भर्ती है तो वहीं डायरिया पीड़ित की संख्या छह है। डेंगू को लेकर सतर्क स्वास्थ्य विभाग ने सैदपुर इम्मा गांव में एंटी लार्वा व कीटनाशक दावाओं का छिड़काव कराया। वहीं, मरीज के आसपास के रहने वाले 30 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन




रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1560 मरीज पहुंचे। सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग गई। मरीज को पर्चा बनवाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद घंटे तक डॉक्टर के कक्ष के बाहर लाइन में लगा पड़ा। कई मरीज इधर-उधर भटकते हुए दिखाई दिए। आलम यह था कि कई कक्ष से डॉक्टर गायब थे तो वहीं कई के बाहर लंबी लाइन लगी हुई। परेशान मरीज बेंच पर बैठकर डॉक्टर के आने का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पैथोलॉजी लैब में भी खून की जांच करने वाले मरीजों की संख्या देखी गई। यहां भी मरीज खून की जांच करने के लिए फर्श पर बैठे दिखाई दिए। डॉक्टरों की माने तो ओपीडी में पहुंचे कुल मरीजों में से करीब 40 प्रतिशत बुखार पीड़ित थे जबकि खांसी जुकाम के अलावा डायरिया के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि अस्पताल के वार्ड में बुखार के 18 और डायरिया के छह मरीज भर्ती हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। बदलते मौसम में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सैदपुर इम्मा में डेंगू का एक मरीज पाया गया है। इसके बाद गांव में साफ सफाई के अलावा एंटी लार्वा और कीटनाशक दाव का छिड़काव किया गया है। इस गांव में लगातार डॉक्टरों की टीम शिविर लगाकर लोगों को दवाई दे रही है। अब तक डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 14 हो गई है, इनमें से सात मरीजों की एलाइजा जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed