{"_id":"6213daa8162c8c4ed351b323","slug":"one-lakh-rupees-a-month-extortion-sought-from-petrol-pump-operator-jpnagar-news-mbd419553693","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप संचालक से मांगी एक लाख रुपये माह रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप संचालक से मांगी एक लाख रुपये माह रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से डीजल बेचने का विरोध करने पर पेट्रोल पंप मालिक को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने जोया में पेट्रोल पंप चलाने पर हर महीने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जोया के मोहल्ला चौधरियान निवासी सचिन चौधरी का 24 फ्यूल प्वाइंट के नाम से पेट्रोल पंप है। बताया जाता है कि रविवार को पेट्रोल पंप से कुछ दूर सरकड़ी गांव में सड़क पर टैंकर से अवैध रूप से लोगों को डीजल बेचा जा रहा था। पेट्रोल पंप मालिक सचिन चौधरी ने मौके पर जाकर अवैध रूप से डीजल बेचने का विरोध किया तो आरोपी वहां से चले गए। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे उनके फोन पर एक कॉल आई। फोन कॉल करने वाले युवक ने अपना नाम अमित यादव बताया और गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। कहा कि यदि जोया में पेट्रोल पंप चलाना है तो हर महीने एक लाख रुपये देना होगा, नहीं तो पेट्रोल पंप नहीं रहेगा। तुझे भी जान से हाथ धोना पड़ेगा। धमकी के बाद पेट्रोल पंप मालिक और उसका परिवार भयभीत हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत डिडौली कोतवाली में की। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मोबाइल नंबर के आधार पर अमित यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।