फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One lakh collected in the name of making electricity bill zero, Babu summoned in court

Amroha News: बिजली बिल जीरो कराने के नाम पर एक लाख वसूले, बाबू कोर्ट में तलब

Fri, 12 Sep 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 12 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
One lakh collected in the name of making electricity bill zero, Babu summoned in court
अमरोहा। बिजली का बिल जमा होने के बाद भी विभाग ने किसान को 1.07 लाख रुपये का नोटिस जारी कर दिया। किसान ने पुरानी रसीदें दिखाई तो उन्हें फर्जी बताया। एक्सईएन प्रथम कार्यालय के बाबू ने नोटिस में दर्शाई राशि से 71 हजार रुपये ज्यादा का बिल दिखा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद में बिल जीरो करने की एवज में एक लाख रुपये ले लिए। किसान के मुताबिक रकम उसने अपनी जमीन गिरवी रखकर दी थी। इसके बाद भी बिजली का बिल खत्म नहीं हुआ तो किसान ने अफसरों से शिकायत की। बावजूद इसके सुनवाई नहीं हुई। मामले में किसान ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने बाबू आसिफ सिद्दीकी को धोखाधड़ी के मामले में 27 सितंबर को न्यायालय में तलब किया है।
विज्ञापन


किसान प्रमोद कुमार का आरोप है कि फसलों की सिंचाई करने के लिए उनके खेत पर उनके पिता के नाम से साढ़े सात हॉर्सपावर का विद्युत कनेक्शन है। यह कनेक्शन 30 सितंबर 2009 को हुआ था। प्रमोद कुमार के पिता ने ओटीएस के तहत 2017 तक का बिल जमा कर दिया लेकिन बिजली विभाग ने 31 नवंबर 2021 तक पूर्ण भुगतान करने के लिए 107936 रुपये का नोटिस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किसान प्रमोद कुमार नोटिस के संबंध में एक्सईएन प्रथम कार्यालय में जाकर बाबू मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी से मिले। किसान प्रमोद कुमार ने अपनी बिल की रसीदें दिखाईं। जिसे मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी ने फर्जी बताया। साथ ही बाबू ने कंप्यूटर पर 188295 रुपये का बकाया बिल दिखाया। आरोप है कि इस दौरान बाबू मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी ने किसान प्रमोद कुमार को धमकाया और एक लाख रुपये में बिजली का बिल जीरो करने की बात कही।
लिहाजा प्रमोद कुमार मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी पर विश्वास करके अपनी जमीन को गिरवी रखकर कर चार दिसंबर 2021 को एक्सईएन कार्यालय पहुंचे और एक लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि इस दौरान बाबू मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी ने 35 हजार रुपये की पुरानी तिथि की फर्जी रसीद दे दी। इसके बाद किसान प्रमोद कुमार ने वेबसाइट पर बिजली का बिल चेक कराया तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि पूरा बिजली का बिल पोर्टल पर मौजूद था। इसके बाद प्रमोद कुमार ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायतें की और रसीद दिखाईं।

आरोप, रसीद को बताया दिया था फर्जी
आरोप है कि अधिकारियों ने भी रसीदों को फर्जी बताया और कहा यह रसीदें सिस्टम पर चढ़ी हुई नहीं है और किसान प्रमोद कुमार को वहां से भगा दिया। इतना ही नहीं अपने फर्जीवाड़े को दबाने के लिए बाबू आसिफ सिद्दीकी ने रोहित नाम के व्यक्ति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। मामले की सुनवाई नहीं होने पर किसान प्रमोद कुमार ने मामले में न्यायालय की शरण ली। प्रकरण को गंभीरता से लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने परिवाद दायर करते हुए बिजली विभाग के बाबू मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी को तलब कर लिया है। वहीं बाबू आसिफ सिद्दीकी ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed