फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   one labour died and 14 injured

संशोधित..... हाइवे पर हादसा, एक मजदूर की मौत, 14 घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
one labour died and 14 injured
रजबपुर (अमरोहा)। रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार तड़के मजदूरों से भरा वाहन आगे चल रही डीसीएम से टकरा गया। हादसे में लखीमपुर के मजदूर की मौत हो गई, जबकि 14 मजदूर घायल हो गए। टक्कर के बाद घायलों में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी मजदूर रोहतक में धान की कटाई करने के बाद अपने घरो को लौट रहे थे।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी थाना गोला गोकरण नाथ क्षेत्र के दलेलनगर गांव और भीरा थाना क्षेत्र के गांव आल्हा सिकटिया निवासी मजदूर हरियाणा में पानीपत थानाक्षेत्र के डीघल कछुए में धान की कटाई करने गए थे। धान की कटाई का सीजन खत्म होने के बाद सभी मजदूर मंगलवार की शाम को अपने गांव के लिए रवाना हो गए। सभी मजदूर हरियाणा के जिला झज्जर के सिलौटी निवासी नरेंद्र से मैक्स बुक करके घर लौट रहे थे। ठेकेदार रणवीर सिंह सहित मैक्स में 15 मजदूर सवार थे। बुधवार सुबह लगभग चार बजे अभी उनकी मैक्स नेशनल हाईवे पर रजबपुर थाने के सामने पहुंची थी। तभी आगे चल रही डीसीएम चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। मैक्स असंतुलित होकर डीसीएम के पिछले हिस्से में घुस गई। तेज टक्कर होने से मजदूरों में चीख पुकार मच गई। हादसे में बालहा सिकटिया निवासी मजदूर रंजीत की मौके पर मौत हो गई। अन्य मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सात मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed