फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   one hour jam in amroha

कालेज के भीतर शपथ दिलाते रहे अफसर, बाहर जाम से जूझता रहा शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
one hour jam in amroha
अमरोहा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन जिले के अधिकारी जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में यातायात नियमों के पालन की शपथ दिला रहे थे। इसी दौरान शहर के टीपी नगर चौराहे से लेकर कल्याणपुरा चौराहे तक यातायात नियमों की धज्ज्यिां उड़ गईं और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बेतरतीब वाहनों से लगे जाम से लोगों को करीब एक घंटे तक जूझना पड़ा।
विज्ञापन

लोग बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग करते दिखे। सप्ताह के पहले ही दिन जिम्मेदार ट्रैफिक नियमों का पालन कराने में फेल हो गए।
सोमवार को डीएम बाल कृष्ण त्रिपाठी और एसपी पूनम ने जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों अफसरों ने सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा की थीम पर सड़क पर चलने और हेलमेट का प्रयोग करने की शपथ की दिलाई, लेकिन शहर के हालत उससे कहीं जुदा दिखे। पहले ही दिन आधा शहर जाम से जूझा। टीपी नगर चौराहे से कल्याणपुरा तिराहा, नानकचंद रोड और जोया रोड ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी लाइन लग र्गइं। एकाएक बेतरतीब वाहनों के घुसने से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ टीएसआई धर्मेंद्र कुमार और नगर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार खुद यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करते दिखे। इसके बाद भी करीब एक घंटे तक शहर जाम से जूझता रहा। हालात ये हैं कि शहर में भले ही जाम का संकट रहे, लेकिन ट्रैक्टर चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही। नो इंट्री में विभिन्न रूटों में ट्रैक्टरों माल लेकर परिचालन कराया जाता है। ये माल लदे ट्रैक्टर कभी भी शहर में बड़ी अप्रिय घटना का कारण बन सके हैं। शहर के बाहर बाईपास तो हैं, लेकिन उनका सही ढंग से इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शहर में जाम से निपटने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसके लिए लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी। जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू हो गया है। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की टीमें जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करेंगी। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हालत में नो एंट्री में बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।-विजय कुमार राणा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed