फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   one died in accident

हादसे में छात्र की मौत, बहन-बहनोई गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
one died in accident
जोया (अमरोहा)। मुरादाबाद दवा लेने जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहन-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में पैगंबरपुर गांव के निकट हुआ। बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव आलमनगर में किसान राजेंद्र सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी रेखा देवी के अलावा दो बेटे और चार बेटियां हैं। उनका बड़ा बेटा अंकित (24) बीटीसी का छात्र था। उनकी एक बेटी रजनी की शादी गजरौला क्षेत्र के गांव शाहपुर उर्फ साहबपुर में हुई हैं। रजनी बीमार रहती है, उसकी मुरादाबाद से दवा चलती है। गुरुवार को अंकित बहनोई विक्की और बहन रजनी के साथ बाइक से दवा लेने मुरादाबाद जा रहा था। तीनों एक बाइक पर सवार थे। अभी उनकी बाइक डिडौली क्षेत्र में पैगंबरपुर के निकट पहुंची थी। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने तीनों को कुचल दिया। हादसे में अंकित की मौके पर मौत हो गई। जबकि बहन-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चीखते चिल्लाते परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed