फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   one died in accident

नीलगाय से टकराई बाइक, महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
one died in accident
रूखालू। रहरा मार्ग पर बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी से लौट रहे मां बेटे की बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में दोनों मां बेटा घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय मां की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। हर संभव मंदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगानगर निवासी छोटन की पत्नी नन्ही(40) अपने बड़े बेटे बिरजू के साथ थाना रहरा क्षेत्र के भावली गांव स्थित रिश्तेदारी से गुरुवार शाम को वापस लौट रही थी। हसनपुर-रहरा मार्ग पर गांव छपना के नजदीक रास्ते पर अचानक नीलगाय आ गई। बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में दोनों मां बेटा घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। जहां महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्यवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed