फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On the full moon day, devotees took a holy dip in the Ganga

Amroha News: पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
On the full moon day, devotees took a holy dip in the Ganga
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। ब्रजघाट और तिगरी गंगा में सुबह से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। बृहस्पतिवार तड़के से शुरू हुआ स्नान दोपहर तक चलता रहा। गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए।
तिगरी निवासी पंडित गंगाशरण शर्मा के मुताबिक बृहस्पतिवार को शरद पूर्णिमा होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। पतित पावनी में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी का रुख कर दिया। दोनों ही स्थानों पर गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। उन्होंने सूर्य उदय होने से पहले ही गंगा में स्नान शुरू कर दिया। हर-हर गंगे के उद्घोष संग पतित पावनी के जल में डुबकी लगाई। गंगा मैया के जयकारे और हर-हर गंगे के उद्घोष से ब्रजघाट और तिगरी गंगा तट गूंज उठे। गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रेंग रेंग कर गुजरते रहे वाहन
शरद पूर्णिमा पर गंगा में स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान कराना पुण्य माना जाता है। इसके चलते श्रद्धालु निजी और सार्वजनिक वाहनों से ब्रजघाट में आए। श्रद्धालुओं को गंगा पुल पर उतारने के लिए वाहनों को रोकना पड़ा। इसके अलावा जो श्रद्धालु गंगा में स्नान और धार्मिक अनुष्ठान करा चुके थे, उनको घर जाने की जल्दी थी। सार्वजनिक वाहनों में सवार होकर आए श्रद्धालुओं को हाथ देकर वाहन रुकवाने पड़े। जिसके चलते ब्रजघाट गंगा पुल पर वाहनों की रफ्तार थम गई। इस कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। वाहन रेंग रेंग कर गुजरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed