फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On the first day, paddy procurement centers were found locked in some places, while staff were missing in others.On the first day, paddy procurement centers were found locked in some places, while staff were missing in others.

Amroha News: पहले दिन धान खरीद केंद्रों पर कहीं ताला तो कहीं कर्मचारी गायब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
On the first day, paddy procurement centers were found locked in some places, while staff were missing in others.On the first day, paddy procurement centers were found locked in some places, while staff were missing in others.
अमरोहा। किसानों से धान खरीद की सरकारी व्यवस्था पहले दिन ही लड़खड़ा गई। सोमवार से जिले के 14 क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू होनी थी, लेकिन कहीं कर्मचारी गायब मिले तो कहीं ताला लटका था। कई केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी नहीं लगा था। नतीजतन शाम तक किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हुई। इस बार 15 फरवरी तक धान खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में खाद्य विभाग, पीसीएफ और पीसीयू को खरीद की जिम्मेदारी दी गई है। किसानों से आंखों की स्कैनिंग के बाद 2441 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। आंखों की स्कैनिंग नहीं होने पर अंगूठा लगाकर खरीद की व्यवस्था है। पिछले साल समर्थन मूल्य 2370 रुपये था। इस बार प्रति क्विंटल 71 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों की पड़ताल में गजरौला में दोपहर करीब 12:30 बजे न कर्मचारी मिले और न बैनर लगा था। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कार्यालय में भी कर्मचारी नदारद थे। वहीं, दोपहर करीब 1:20 बजे अमरोहा मंडी समिति में बैनर लगा मिला, लेकिन किसान नहीं थे और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी स्थापित नहीं था। यहां अमरोहा के साथ नौगावां सादात का क्रय केंद्र भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन की अव्यवस्थाओं ने खरीद की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों को भुगतान और सुविधाएं देने के दावों के बावजूद केंद्रों पर जरूरी इंतजाम पूरे नहीं मिले।

---
नमी 17 प्रतिशत से अधिक हुई तो नहीं खरीदा जाएगा धान
अमरोहा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि धान खरीद के पहले दिन अमरोहा मंडी समिति में अमरोहा और नौगावां सादात क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से धान सुखाकर लाने की अपील की। बताया कि 17 प्रतिशत से अधिक नमी होने पर धान नहीं खरीदा जाएगा। अधिक नमी वाला धान करीब 20 दिन में काला पड़ने लगता है। सफाई के लिए केंद्रों पर डस्टर मशीनें लगाई गई हैं। पहले दिन किसी केंद्र पर खरीद नहीं हुई। बारिश के कारण खरीद शुरू होने में एक सप्ताह लग सकता है। संवाद



हसनपुर में खुले धान क्रय केंद्र, पहले दिन नहीं हुई खरीद
हसनपुर। नगर की मंडी समिति में सरकारी धान क्रय केंद्र खुलने के बावजूद पहले दिन सन्नाटा रहा। कोई किसान धान बेचने नहीं पहुंचा। मंडी समिति सचिव यश सिंघल ने बताया कि परिसर में आरएफसी के दो केंद्र बनाए गए हैं। किसानों से संपर्क किया जा रहा है और जल्द ही उनके उपज लेकर पहुंचने की उम्मीद है। संवाद
.........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed