फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   old women died in accident

सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, पति जख्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
old women died in accident
नौगांवा सादात(अमरोहा)। बीमार बेटी को देखकर घर लौट रहे बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि पति जख्मी हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के गंधोर गांव निवासी छतरपाल सिंह पेशे से किसान हैं। उनकी बेटी पूनम की शादी नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव आलमपुर कैंच में हुई है। पूनम पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही है। लिहाजा, पिता छतरपाल और मां मुन्नी देवी गुरुवार को उसके घर आए थे। शुक्रवार की सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। नौगांवा में बुध बाजार चौराहे पर बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मुन्नी (60) की मौके पर मौत हो गई जबकि, छतरपाल जख्मी हो गए। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल छतरपाल को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed