{"_id":"673276c60adfd71e510d90e6","slug":"old-pension-is-our-right-we-will-fight-for-it-suresh-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-129063-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन हमारा हक, इसके लेकर रहेंगे : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन हमारा हक, इसके लेकर रहेंगे : सुरेश
विज्ञापन
अमरोहा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की राज्य परिषद की बैठक में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की सेवा सुरक्षा से जुड़ी धारा 12, 18 और 21 को दोबारा बहाल करने की मांग उठाई गई। वहीं, अन्य मांगों को पूरा करने पर जोर दिया गया।
लखनऊ के जय नारायण इंटर कॉलेज में बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेशीय अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने पुरानी पेंशन बहाली जैसे प्रमुख मुद्दे के साथ शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की सेवा सुरक्षा से जुड़ी धारा 12, 18 और 21 को दोबारा बहाल करने पर जोर दिया। पुरानी पेंशन का प्रमुख और राष्ट्रीय मुद्दा है। शिक्षकों व कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। पुरानी पेंशन हम हर हाल में लेकर रहेंगे। एनपीएस की अद्यतन स्थिति सहित शिक्षकों की अन्य महत्वपूर्ण मांगों को उठाया। शिक्षक विधायक और विधान परिषद में शिक्षक विधायक दल के नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार से अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। संगठन का इतिहास रहा है कि शिक्षकों ने संघर्षों और बलिदानों के आधार पर ही उपलब्धियां हासिल की हैं। इस दौरान प्रदेशीय मंत्री डॉ. जीपी. सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, अतुल कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह, बालक राम, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।