फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   old man died in train accident

ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
old man died in train accident
अमरोहा। ट्रेन से कट कर गुरुवार को एक वृद्ध की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर की है। यहां से निकलने वाली रेलवे लाइन पर पोल संख्या 25 के पास लोगों ने वृद्ध का शव पड़ा देखा। वह सफेद कुर्ता और धोती पहने हुए था। उसकी उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। पास में ही उनकी छड़ी भी पड़ी मिली है। उनका सिर धड़ से अलग मिला है। शव मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मौका-ए-वारदात को देख कर पुलिस अनुमान लगा रही है कि वृद्ध ने आत्महत्या की है क्योंकि शरीर पर कहीं अन्य चोट का निशान नहीं है। केवल गर्दन ही धड़ से अलग हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सुरेश गौतम ने बताया कि मृतक की शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शिनाख्त का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed