फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   old man died after voting

मतदान के तत्काल बाद बुर्जुग की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
old man died after voting
मंडी धनौरा (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव धनौरी खुर्द स्थित बूथ संख्या 94 पर उस समय सनसनी फैल गई। जब एक बुजुर्ग की मतदान के तत्काल बाद केंद्र पर ही मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल एंबुलेंस से निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत से लाइन में लगे मतदाताओं में खलबली मच गई। वहां मौजूद कर्मचारियों के भी हाथ पांव फूल गए। ग्रमीणों का मानना है कि बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। ग्राम धनौरी खुर्द में सवेरे सात बजे मतदान शुरू हो गया था। मतदाता अपनी बारी के लिए लाइन में लग गए थे। लगभग साढ़े आठ बजे गांव निवासी मोतीलाल उम्र 65 साल अपनी पत्नी के साथ वोट डालने प्राइमरी स्कूल पहुंचे। वोट डालने के बाद जैसे ही बाहर आए वह बुरी तरह कांपने लगे और उनको पसीना आ गया। पल भर में ही वह बेहोश हो गए। उनकी हालत देखकर मतदान केंद्र पर खलबली मच गई। उनकी सांस थम चुकी थी। परिजन उनको एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed