फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Observers inspected the election arrangements

प्रेक्षकों ने निरीक्षण कर लिया निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Observers inspected the election arrangements
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी के साथ प्रेक्षक रीता शांडिल्य समेत चार प्रेक्षकों ने निरीक्षण किया। दिशा निर्देश देतेे हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत प्रेक्षक विधानसभा अमरोहा रीता शांडिल्य, नौगांवा सडनेक सिंह, हसनपुर शांतनु शाह, धनौरा उमाशंकर सिंह द्वारा जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी के साथ निरीक्षण किया। प्रेक्षकों ने सर्वप्रथम निर्वाचन कंट्रोल पहुंच कर सी विजिल वोटर हेल्पलाइन का जायजा लिया। प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम उप निदेशक कृषि को निर्देश देते हुए कहा कि सी विजिल में आने वाली शिकायतों का निस्तारण तत्काल होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने मीडिया सेंटर में एमसीएमसी कमेटी, आचार संहिता उल्लंघन संबंधित खबरें, निर्वाचन व्यय रजिस्टर, प्रत्याशियों के विज्ञापनों, पैड न्यूज, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विज्ञापन, पैड न्यूज आदि की जानकारी हासिल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निर्वाचन सामाग्री वितरण कक्ष में जाकर लिफाफा पैकिंग, मतदाता पर्ची पैकिंग, कोविड-19 सामग्री (जिसमें सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स पैकिंग सहित अन्य निर्वाचन संबंधी सामग्री की पैकिंग) की पैकिंग व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर जल्द से जल्द पैकिंग कर विधानसभा वार वितरित कराने के निर्देश दिए। विधानसभा वार चल रहे नामांकन कक्ष में पहुंचे और स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन का पालन करते हुए नामांकन प्रक्रिया कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि अगर प्रत्याशी द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है तो उसके खिलाफ तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल, अपर जिलाधिकारी वित्त भगवान शरण, उप निदेशक कृषि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed