फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   now tour gajraula will be more beautiful

अब आपका गजरौला बन जाएगा और भी खूबसूरत

Wed, 06 Jun 2018 01:53 AM IST
ब्यूूरो  अमर उजाला/गजरौला।
ब्यूूरो  अमर उजाला/गजरौला। Updated Wed, 06 Jun 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
now tour gajraula will be more beautiful
नगर के इंदिरा चौक पर होने वाले कार्य का मॉडल। - फोटो : अमर उजाला
औद्योगिक नगरी को स्मार्ट सिटी बनाने का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। शहर के बीचोबीच स्थित इंदिरा चौक पर सिंगापुर की तर्ज पर हैंगिंग कोड विद लाइट के गमले चारों दिशाओं में लगाए जाएंगे। इसके लिए पालिका ने कार्य भी शुरू करवा दिया है। इतना ही नहीं शहर में सेल्फी प्वाइंट बनाने का काम भी तेजी के साथ चल रहा है। ऐसे में बहुत जल्द औद्योगिक नगरी पूरी तरह स्मार्ट नजर आएगी। 
विज्ञापन

चुनाव के दौरान जो वादा किया गया था उस वादे को पूरा करने के लिए नगर पालिका पूरी शिद्दत के साथ जुटी हुई है। एक तरफ जहां शहर के इंदिरा चौक पर सुंदरीकरण कराते हुए सिंगापुर की तर्ज पर इस चौराहे से चारों दिशाओं में जाने वाली सड़कों पर हैंगिंग कोड विद लाइटों के गमले लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन

वहीं चौपला चौराहे पर स्थित शिवालिक फैक्ट्री की दीवार के पास  सुंदर चित्रों के साथ सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं। ऐसे ही थाने के पास व चौपला के पास बॉटल पाम के 15-15 फिट के पेड़ भी लगाए जाएंगे। इनमें लाइटें भी जगमगाएगी। इससे पूर्व नगर के रेलवे ओवरब्रिज पर नगर पालिका द्वारा थाईलैंड की तर्ज पर पेंटिंग भी कराई जा चुकी है। इसलिए अब वह दिन ज्यादा दूर नहीं। जब औद्योगिक नगरी बड़े-बड़े महानगरों की तरह स्मार्ट नजर आएगी। इन कार्यों का मॉडल भी तैयार हो गए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed