फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now applications for admission in IGNOU will be accepted till 15 September

Amroha News: इग्नू में दाखिले के लिए अब 15 सितंबर तक होंगे आवेदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Now applications for admission in IGNOU will be accepted till 15 September
अमरोहा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के नवीन सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। इग्नू प्रबंधन ने अब 15 सिंतबर तक आवेदन तिथि निर्धारित कर दी है। साथ ही स्नातक और परास्नातक के आवेदक नई तिथि तक विलंब शुल्क जमा कर दोबारा पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन

अमरोहा के जेएसएस पीजी कॉलेज में इग्नू का केंद्र संचालित होता है। केंद्र प्रभारी राहुल माहेश्वरी ने बताया कि छात्रों की सुविधा को देखते हुए इग्नू प्रशासन ने प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया गया है। अब तक अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी पढ़ाई को जारी रख सकते हैं। इसमें डिप्लोमा, डिग्री और स्नातकोत्तर स्तर तक के अनेक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नौकरीपेशा व कामकाजी युवा जो नौकरी के चलते अपनी पढ़ाई को जारी नहीं कर पाते, ऐसे युवाओं को ओपन यूनिवर्सिटी पढ़ाई जारी रखने का मौका देती हैं। इंदिरा गांधी मुक्त विवि (इग्नू) के केंद्र जेएसएच हिंदू पीजी कॉलेज में ऐसे ही युवा दाखिला लेकर अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्हाेंने बताया कि इच्छुक युवा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट https://ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed