फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Notices will be issued to 2.5 lakh voters to rectify discrepancies.

Amroha News: विसंगतियां दूर करने के लिए 2.5 लाख वोटरों को जारी होंगे नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Notices will be issued to 2.5 lakh voters to rectify discrepancies.
अमरोहा। एसआईआर की प्रक्रिया धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण की और बढ़ रही है। नो मैपिंग के तहत जारी हुए नोटिस के बाद अब ड्राफ्ट मतदाता सूची में विसंगतियों को दूर करने के लिए भी नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। जिले में ऐसे करीब ढाई लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। जिनकी सुनवाई को अतिरिक्त एईआरओ की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत छह जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी। जिले में चारों विधानसभाओं के 13.70 लाख मतदाताओं को शामिल किया गया था। मतदाताओं को दिए गए गणना प्रपत्रों को वापस जमा कर डिजिटाइज्ड करने के लिए पहले चार दिसंबर तक का समय दिया गया था। लेकिन बाद में तारीखों को कई बार चुनाव आयोग द्वारा आगे बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन

निर्धारित समय में जिले में चारों विधानसभाओं के 1370374 के सापेक्ष 1189197 मतदाताओं के गणना प्रपत्र ही डिजिटाइज्ड हुए थे। जिसके तहत अनुपस्थित, मृतक, स्थायी रूप से शिफ्टेड व पहले से मतदाता सूची में इनरोल्ड 181177 मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। वहीं अनमैपिंग वाले 41826 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। जिनकी सुनवाई भी चल रही है। इसके लिए छह फरवरी तक का समय निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अब ड्राफ्ट मतदाता सूची मे शामिल मतदातओं के नाम व उम्र आदि की विसंगतियों को दूर करने के लिए भी मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने की तैयारी की जा रही है। 2003 की मतदाता सूची व ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम अथवा उम्र आदि में किसी तरह की भिन्नता मिलने पर नोटिस भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सुनवाई के दौरान मतदाताओं को बूथों पर पहुंचकर अपने बीएलओ को नाम व उम्र आदि जरूरी साक्ष्य दिखाने होंगे। जिले में ऐसे करीब ढाई लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं।
----

अतिरिक्त एईआरओ की होगी तैनाती
नोटिस की प्रक्रिया व निस्तारण को पूरा करने के लिए सभी बूथों पर अतिरिक्त एईआरओ की तैनाती किए जाने की कवायद चल रही है। जोकि सुनवाई करते हुए नोटिस का निस्तारण कराएंगे। इसके लिए बीएलओ की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। नाम अथवा उम्र आदि की भिन्नता के लिए आधार समेत कोई भी जरूरी दस्तावेज दिखाए जा सकेंगे।

----

एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। इसके तहत ही विसंगति दूर करने को नोटिस जारी किए जाएंगे।
- गरिमा सिंह, एडीएम वित्त व राजस्व
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed