फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Notice issued to executive engineer for not shifting electrical wires

बिजली के तारों की शिफ्टिंग नहीं करने पर अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to executive engineer for not shifting electrical wires
अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने आश्रम पद्धति स्कूल के लिए तार शिफ्टिंग नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अभियंता से सवाल किया, लेकिन वह जवाब नहीं दे सके। इसके बाद उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बजट के बावजूद पेयजल पाइप लाइन के काम पूरे नहीं होने पर जल निगम के अधिशासी अभियंता को कार्रवाई को चेताया। स्पोर्ट्स स्टेडियम को 10 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर उप क्रीडा अधिकारी को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वह बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिले में 50 लाख रुपये से अधिक निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सीएंडडीएस, यूपीसिडको, जल निगम, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, आवास विकास, पैक्सफेड आदि कार्यदायी संस्था के कामों की बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों को अविलंब पूरा कर हैंडओवर की रिपोर्ट प्रस्तुत करे। कहा कि बजट की कमी है तो विभाग को पत्र लिख कर मांग की जाए। निर्धारित अवधि में योजना को पूरा कराना जरूरी है। वरना संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय है। स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए कहा कि 10 जुलाई तक रंगाई, पुताई, मिट्टी भराव, टीन शेड आदि काम पूरा करा लिया जाए। उन्होंने आश्रम पद्धति स्कूल के तार शिफ्टिंग नहीं होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जल निगम के पाइप लाइन पेयजल योजना में रकम के बावजूद प्रगति में सुधार नहीं आने पर अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। कहा कि दोबारा प्रगति में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

पाइप पेयजल योजनाओं की समीक्षा के संबंध में विभाग में पैसा होने के बाद भी प्रगति न होने पर अधिशासी अभियंता, जलनिगम पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी बैठक तक प्रगति न दिखाई देने पर कठोर कार्यवाही करने की चेतावनी दी। गजरौला के चकनवाला और शीशोवाला की मध्य वाह नाले पर पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक का निर्माण कार्य के दौरान बताया कि सेतु निगम के इंजीनियर ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एनओसी मिल चुकी है। इसके लिए भूमि का चिन्हीकरण और पैमाइश की कार्यवाही प्रगति पर है। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, डीएसटीओ दुर्गेश नंदिनी सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed