फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   not in order of three hundred village's electricity

तीन सौ गांवों की बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी बहाल

Mon, 04 Jun 2018 01:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Mon, 04 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
not in order of three hundred village's electricity
- फोटो : demo pic
शहरों की आपूर्ति तो बहाल कर ली गई, लेकिन जिले के करीब 300 गांव में अभी तक अंधेरा पसरा हुआ है। इन गांव की आपूर्ति 48 घंटा बीतने के बाद भी बहाल नहीं हो सकी। हालांकि, लाइनों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। 
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम आंधी तूफान का आना बिजली लाइनों के लिए आफत बन गया। जिलेभर में 1051 बिजली के पोल टूट गए। वहीं ट्रांसफार्मर सहित कई जगहों पर लाइनें जमीन पर गिर गई। कुछ जगहों पर लाइनों पर पेड़ टूटकर गिरे। बड़े स्तर पर बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। एक हजार पोल टूटना काफी मायने रखता है। जिन्हें दो दिनों में खड़े करना संभव ही नहीं है। शनिवार और रविवार को दिनभर लाइनों को ठीक करने काम चलता रहा लेकिन, बड़े पैमाने पर बिजली के पोल उपलब्ध नहीं हो सके।  
विज्ञापन

सबसे पहले गांव की आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। नलकूपों के फीडर पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है। इसके बाद भी जिले के करीब तीन सौ गांव में रविवार की शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। दो दिनों से ग्रामीण अंधेरे में डूबे हुए हैं। टिंकू, मोनू, ओमवीर, सोनू आदि ने बताया कि उन्हें मोबाइल चार्ज करने के लिए भी पड़ोस के गांव में जाना पड़ रहा है। वहीं गर्मी के चलते बिना बिजली हाल बेहाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed