{"_id":"6270233607afd568f36d8a74","slug":"no-entry-of-heavy-vehicles-at-12-places-in-the-city-jpnagar-news-mbd426723719","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच अदा होगी ईदुल फितर की नमाज, छतों से रहेगा सशस्त्र पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच अदा होगी ईदुल फितर की नमाज, छतों से रहेगा सशस्त्र पहरा
विज्ञापन
अमरोहा। ईद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने चार्ट तैयार किया है। इसके तहत शहर में 12 स्थानों पर भारी वाहनों को रोका जाएगा। 23 स्थानों पर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को संभालेगा। उधर तीन स्थानों पर पिग स्क्वाड तैनात किया गया है।
सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि जानवरों की रोकथाम के लिए ईदगाह के उत्तर-पश्चिम किनारे पर जाल ड्यूटी, उत्तर में बाग किनारे, मुख्य ईदगाह से धनौरा रोड पर जाल ड्यूटी लगाई गई है। ईदगाह के पीछे कुरैशी डिग्री कालेज के अंदर खाली जगह पर और एकेके इंटर कालेज की छत पर ईदगाह की दक्षिण की तरफ सशस्त्र बल तैनात रहेगा। उधर ईदगाह के दक्षिण पश्चिम तिराहा कॉलोनी, युनूस वाली गली, ईदगाह के कुएं के सामने ट्रांसफार्मर के पास दोनों गलियों में जाल ड्यूटी लगाई गई है। बस अड्डा धनौरा से लकड़ा तक जाने वाले रास्ते पर और धनौरा बस अड्डे से ईदगाह जाने वाले रास्ते पर पुलिस तैनात रहेगी।
इन स्थानों पर रोके जाएंगे भारी वाहन
टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि ईद की नमाज के दौरान शहर में भारी वाहनों की नोएंट्री रहेगी। बाहरी प्वाइंटों से शहर के भीतर वाहनों को घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए जोया, बंबूगढ़, टीपी नगर चौराहा, गांधी मूर्ति तिराहा, एआरटीओ कार्यालय के सामने, अतरासी तिराहा, बटवाल बाजार, नत्थे खां की मसजिद तिराहा, पनवाड़ी तालाब एकेके इंटर कालेज के पास वाहन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। शाह विलायत चौराहा, लकड़ा चौराहा, वासुदेव तिराहा नौगावां सादात रोड (शराब के ठेके के पास), नौगावां सादात रोड हरियाली बाजार के पास भारी वाहन रोके जाएंगे। फैज फिलिंग रोड धनौरा रोड, फाजलपुर गांव चौराहा, धनौरा रोड सेंट मैरी तिराहा और कैलसा चौराहा शहर के अंदर बाहर भारी वाहनों का आना जाना वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
बनाए गए यातायात या रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा, जिससे ईद की मुबारकबाद दे वालों को दिक्कत न हो। इसके साथ ही नमाजियों की सुरक्षा में भी कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - विजय कुमार राणा, सीओ सिटी