{"_id":"6acbf654167a59453c014105","slug":"no-entry-for-heavy-vehicles-on-the-bijnor-noorpur-route-for-two-days-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-175308-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर दो दिन भारी वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर दो दिन भारी वाहनों की नो एंट्री
विज्ञापन
अमरोहा। बिजनौर-नूरपुर बाईपास मार्ग पर रेलवे के अनुरक्षण कार्य के चलते भारी और मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। यह प्रतिबंध 12 अक्तूबर की सुबह सात बजे से 13 अक्तूबर की शाम आठ बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान अमरोहा, मुरादाबाद और संभल की ओर से बिजनौर और हरिद्वार जाने वाले भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है, ताकि आवागमन के दौरान परेशानी न हो।
ट्रैफिक सीओ अजय श्रोतिया ने बताया कि बिजनौर-नूरपुर बाईपास मार्ग पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) की ओर से रेलवे अनुरक्षण का कार्य कराया जाना है। इसके चलते संबंधित मार्ग पर सभी प्रकार के भारी और मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंध की अवधि में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग-अलग स्थानों से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
मुरादाबाद से बिजनौर जाने वाले वाहन : मुरादाबाद से बिजनौर और हरिद्वार की ओर जाने वाले भारी व मालवाहक वाहनों को गजरौला, हापुड़, मेरठ और मुजफ्फरनगर होते हुए बिजनौर की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
संभल से बिजनौर जाने वाले वाहन : संभल की ओर से आने वाले भारी वाहनों को चंदौसी से गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते हापुड़, मेरठ और मुजफ्फरनगर होते हुए बिजनौर की ओर जाना होगा।
अमरोहा-नौगावां से बिजनौर जाने वाले वाहन : अमरोहा और नौगावां सादात की ओर से बिजनौर जाने वाले भारी व मालवाहक वाहन रज्जाकपुर बाईपास से गजरौला होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के रास्ते हापुड़, मेरठ और मुजफ्फरनगर होकर बिजनौर पहुंचेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। प्रतिबंध की अवधि में बिजनौर-नूरपुर बाईपास की ओर जाने से बचने और मार्ग में तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।