{"_id":"62fbf8ad0f7e134f5430e5d8","slug":"nine-kilometer-road-uprooted-for-three-months-hasanpur-news-mbd4379771197","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से उखड़ी पड़ी नौ किलोमीटर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से उखड़ी पड़ी नौ किलोमीटर सड़क
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में हसनपुर कस्बे से ढक्का, सैदनागली को जोड़ने वाला 9 किलोमीटर लंबी सड़क पिछले तीन माह से उखड़ी पड़ी है। जिसकी वजह से कई गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित है। स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदारों की लापरवाही की वजह से समस्या बनी हुई। शिकायत के बावजूद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
हसनपुर संभल बस स्टैंड से हैबतपुर बंजारा, अंधेरपुरी, राजपुर, ब्रह्माबाद, ब्रह्माबाद गोशाला, ढक्का, ढक्का मोड़, सैदनगली समेत कई गांवों को जोड़ने वाला मार्ग करीब दो साल से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। जिससे क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरपुरी समेत दर्जनों गांव को जोड़ता है। मार्ग का निर्माण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग को तीन माह पहले बनाने के लिए कार्य शुरू कराया गया था।
डामर के मार्ग को तीन माह पहले उखड़वा दिया गया था। जहां जरूरत है वहां पत्थर भी डलवाया गया है। इसके अलावा कई स्थानों पर पत्थर के ढेर भी लगे हुए हैं। अब लोग इस मार्ग के जल्द बनने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन तीन माह से ठेकेदार की लापरवाही की वजह से मार्ग बदहाल अवस्था में पड़ा हुआ है। जिससे आवागमन बुरी तरह से प्रभावित है। लोगों को यहां से गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जिम्मेदारों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
तीन माह से पूरा क्षेत्र परेशान है। ठेकेदारों की लापरवाही वजह से परेशानी बनी हुई। कम से कम यह तो पता चले कि कब तक बनाने का टारगेट है। कई जगह पत्थरों के ढेर लगे हुए हैं। क्षेत्र के लोग परेशान हैं। अधिकारी इस बारे में कुछ भी नहीं बता रहे। -चेतन सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाकियू असली एवं ग्रामीण राजपुर
काफी समय से मार्ग की हालत बहुत खराब है। स्कूली बच्चों को यहां से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन बाइकों में टायर पंक्चर हो रहे हैं। मार्ग को जल्द बनवाया जाए।-सुशील पोसवाल, प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज ब्रह्माबाद
मार्ग को बनवाने के लिए कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जल्द ही मार्ग को बनवाया जाए।-कासिम मकरानी, ग्रामीण हैबतपुर बंजारा
बयान: मार्ग टूटा पड़ा है। जगह-जगह पत्थर भी पड़ा हुआ। मार्ग पर चलने वाले वाहन खराब हो रहे हैं। आवागमन बुरी तरह से प्रभावित है। जल्द ही समस्या का निराकरण कराया जाए।-सागर गर्ग, सैदनगली