फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nine ANMs refused vaccination

नौ एएनएम ने टीकाकरण से किया इंकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Nine ANMs refused vaccination
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत नौ संविदा एएनएम ने अधीक्षक के आदेश के बावजूद टीकाकरण में काम करने से इंकार कर दिया है। सीएचसी अधीक्षक ने सभी की सेवा समाप्त करने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। साथ ही महामारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराने के लिए थानाध्यक्ष को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अमोल सिंह ने बताया कि स्थानीय केंद्र पर संविदा पर कार्यरत नौ एएनएम सुमन शर्मा, प्रीति, कोमल, ज्योति, बीना, नीतू कुमारी, शोभा, रजिया व शोभा द्वितीय की ड्यूटी कोविड टीकाकरण में लगाई गई है। इन एएनएम ने टीकाकरण से इंकार कर दिया। रविवार को भी इनको काफी समझाया गया, लेकिन उसके बावजूद भी टीकाकरण कार्य में प्रतिभाग नहीं किया। इन सभी के खिलाफ महामारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष को तहरीर दी गई है। वहीं उनकी सेवा समाप्ति के लिए भी मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed