श्रीमति सुखदेवी इंटर कॉलेज के मैदान पर संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न वर्ग की सौ मीटर सौ मीटर दौड़ में निगम, हिमांशु और नितिन ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य परम सिंह ने बताया कि मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में सौ मीटर दौड़ में हिमांशु ने प्रथम व रिंकू ने दूसरा, 200 मीटर दौड़ में फैजान ने प्रथम व अजय ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में योगेश ने पहला व आकाश ने दूसरा, लंबी कूद में विकल्प गुप्ता ने पहला व दिवाकर ने दूसरा स्थान, 1500 मीटर दौड़ में आलोक ने पहला, विंशु कुमार ने दूसरा, 5000 मीटर दौड़ में जैद अब्बास ने पहला व सुमित ने दूसरा स्थान, ऊंची कूद में विकल्प गुप्ता ने पहला व अजय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर बालक वर्ग में सौ मीटर दौड़ में नितिन ने पहला, विनय कुमार ने दूसरा, 200 मीटर में रिपांशु ने पहला व रहबर ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में अभिषेक ने पहला व वंश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
800 मीटर दौड़ में चंदा ने पहला व सुरेंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग में सौ मीटर दौड़ में निगम ने पहला व अभिषेक ने दूसरा, 200 मीटर दौड़ में निशांतपाल ने पहला व भूपेंद्र ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में अनुज ने पहला व विशाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने झंडी दिखाकर किया। निर्णायक मंडल में अभिषेक चौधरी, वीर सिंह, कुमारी ज्योति, हरीश कुमार रहे। चयनित प्रतिभागी सात अक्तूबर से नौ अक्तूबर तक जनपद स्तर पर होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर मूलचंद कुमार, पिंटू चौहान, श्रीनारायण यादव, संजय कुमार, भगवानदास, जी सिंह, हुसैन असगर, उमेश चौहान, संदीप कुमार रहे।