{"_id":"60e7230bce245417c551b36f","slug":"ngt-imposed-rs-10-crore-fine-on-israel-origin-pharmaceutical-company-teva","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: इस्राइल मूल की दवा निर्माता कंपनी तेवा पर एनजीटी ने लगाया दस करोड़ रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: इस्राइल मूल की दवा निर्माता कंपनी तेवा पर एनजीटी ने लगाया दस करोड़ रुपये का जुर्माना
Thu, 08 Jul 2021 09:38 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 08 Jul 2021 09:38 PM IST
सार
पिछले साल सात जून को गैस रिसाव के कारण जितेंद्र सिंह को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। जितेंद्र सिंह की भतीजी गजरौला निवासी अधिवक्ता मानसी चाहल ने एनजीटी में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
NGT
विस्तार
अमरोहा के गजरौला में स्थित इस्राइल मूल की दवा निर्माता कंपनी तेवा पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने 10 करोड़ का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
पिछले साल सात जून को गैस रिसाव के कारण जितेंद्र सिंह को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। जितेंद्र सिंह की भतीजी गजरौला निवासी अधिवक्ता मानसी चाहल ने एनजीटी में याचिका दायर की थी। इसके बात बीते साल जून में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट पेश होने के बाद एनजीटी ने दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया है। एनजीटी ने दवा निर्माता कंपनी पर 10 करोड़ का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन