फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   New tradition should not be put on festivals, otherwise action will be taken

त्योहारों पर न डाली जाए नई परंपरा, वरना होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
New tradition should not be put on festivals, otherwise action will be taken
नगर कोतवाली परिसर में शनिवार को होली और शब-ए-बरात पर्व को लेकर अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम विजय शंकर मिश्र और सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने संयुक्त रूप से कहा कि दोनों वर्गों के लोग त्योहार आपस में मिलजुलकर मनाएं। किसी भी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखकर एक-दूसरे का सहयोग करें। ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने त्योहारों पर बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर अरविंद पंवार ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त की बात कही। कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर सख्ती से निपटने की तैयारी है। कहा कि त्योहारों पर कोई नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। शांति व्यवस्था कायम रखें। इस दौरान फहीम शाहनवाज, सादिक नबी, कपिल शर्मा, हाजी खुर्शीद अनवर, नूर फैजी अंसारी, वसीम भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed