फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   new friends acedemi won the mactch

सीनियर्स को हराकर न्यू फ्रेंड्स अकादमी ने जीता मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
new friends acedemi won the mactch
अमरोहा। एपीएल-टेन लीग का मैच न्यू फ्रेंड्स क्रिकेट अकादमी और अमरोहा सीनियर्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत अमरोहा सीनियर्स को हराकर न्यू फ्रेंड्स अकादमी ने यह मैच जीत लिया।
विज्ञापन

सोमवार को अब्बासी क्रिकेट एकेडमी में एपीएल-10 लीग का मैच न्यू फ्रेंड्स क्रिकेट अकेडमी और अमरोहा सीनियर्स के बीच खेला गया। जिसमें अमरोहा सीनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सीनियर्स की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे आलमगीर और फैजान ने अच्छी पारी खेली। इसमें आलमगीर ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए, वहीं फैजान ने 30 रन का योगदान दिया। टीम ने 18 ओवरों में 143 रन ही बना पाई। वहीं जवाब में उतरी न्यू फ्रेंड्स क्रिकेट अकादमी की शुरुआत अच्छी रही। बल्लेबाज शोभित ने 61 रन, मनदीप ने 39, लारिब ने 23 रन का योगदान दिया। फ्रेंड्स अकादमी ने यह मैच 13 ओवर में ही जीत लिया। यह लीग प्रतियोगिता कोच असलम सिद्दीकी वसीम, अशरफ, नदीम खान की देखरेख में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed