फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Neighbor who came to the rescue in a quarrel between two parties was beaten up, FIR on three

दो पक्षों के झगड़े में बचाव को आए पड़ोसी को पीटा, तीन पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Neighbor who came to the rescue in a quarrel between two parties was beaten up, FIR on three
दो पक्षों के झगड़े में बीच बचाव को आए पड़ोसी को आरोपियों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मारपीट की यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर गांव की है। सोमवार रात में यहां रहने वाले अरकान और फैजान के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। तभी पड़ोसी फुरकान अली दोनों पक्षों में बीच बचाव कराने पहुंच गए। आरोप है कि वकील ने अपने बेटे फैजान और अरबाज के साथ मिलकर फुरकान अली पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की। घटना में फुरकान सिर पर चोट लगने से लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि घायल की तहरीर पर वकील, फैजान और अरबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed