फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   neelgay died in hunter shoot

शिकारियों की गोली लगने से नीलगाय की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
neelgay died in hunter shoot
हसनपुर। क्षेत्र में शिकारियों ने नीलगाय की टांग में गोली मार दी। जिससे वह दौड़ती हुई गांव की तरफ पहुंच गई। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। उपचार के दौरान नीलगाय की मौत हो गई। अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि शनिवार दोपहर को सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव पुटसल के जंगल में शिकारियों ने नीलगाय को गोली मार दी। गोली उसकी टांग में लगी। घायल अवस्था में दौड़ती हुई नीलगाय गांव की तरफ पहुंची। खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने नीलगाय को देखा। बेहोश होकर नीलगाय जमीन पर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन दरोगा हरदेव सिंह ने बताया कि घायल नीलगाय का पशु चिकित्सक डॉ. सत्यप्रकाश द्वारा उपचार किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उसे दफना दिया गया। बीट प्रभारी चंद्रभान सिंह की ओर से अज्ञात शिकारियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। मामले में अज्ञात शिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed