{"_id":"58fbb03f4f1c1b972e8b4808","slug":"naznin-is-another-victim-of-tripple-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नाजमीन बनीं तीन तलाक की अगली शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नाजमीन बनीं तीन तलाक की अगली शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 23 Apr 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर में विधायक से इंसाफ की गुहार लगाती तलाक पीड़िता। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर शहर के मोहल्ला लालबाग में शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। दहेज के लिए घरेलू हिंसा की शिकार और तलाक पीड़िता ने विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के पास पहुंच इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी का पत्नी के साथ मारपीट के मामले में चालान किया है।
शहर के मोहल्ला लालबाग निवासी नाजमीन की शादी आठ माह पहले मोहल्ले के ही युवक जीशान के साथ तय हुई थी। हैसियत के अनुसार नाजमीन के परिजनों ने दान दहेज दिया था। लेकिन आरोप है कि नाजमीन को शुरू से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार मारपीटकर घर से निकाल दिया गया।
पिछले दो माह से नाजमीन अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि शुक्रवार रात आठ बजे जीशान वहां पहुंच गया और नाजमीन को कभी अपने साथ ना रखने की बात कहने लगा। इसका विरोध किया गया, तो नाजमीन के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान तीन बार तलाक कह कर जीशान ने नाजमीन से संबंध खत्म कर लिए।
विज्ञापन
मामले की सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस ने आरोपी जीशान को हिरासत में ले लिया। शनिवार को पीड़िता नाजमीन विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के आवास पर पहुंची और विधायक से पति द्वारा दिए गए तलाक की शिकायत करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई।
कहा कि उसकी जेठानी भी एक साल से मायके में रह रही है। विधायक ने मामले में पति पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। कोतवाली निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में जीशान का चालान किया गया है।
नाजमीन को इंसाफ दिलाया जाएगा। तलाक देने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।महेंद्र सिंह खड़गवंशी, विधायक, हसनपुर।