{"_id":"5a172bee4f1c1bf4688bd1dd","slug":"nawjaat-baby-found-in-bitore","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटोरे में मिली नवजात बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटोरे में मिली नवजात बच्ची
ब्यूरो अमर उजाला/ रूखालू।
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
उपलों के बिटोरे में मिली नवजात बच्ची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर कंपा देने वाली ठंड में कोई पत्थर दिल नवजात को उपलों के बिटोरों में रखकर चला गया। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां में गुरुवार की सुबह उपलों के बिटोरे में नवजात बच्ची मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची 100 पुलिस ने नवजात को गांव के ग्रामीण की सुपुर्दगी में दे दिया है। नवजात के मिलने की खबर दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।
गांव शाहपुर कलां निवासी अहमद अली पुत्र रमजानी की पत्नी गुरुवार की सुबह घर के पास ही बिटोरे से उपले निकालने गई थी। बिटोरे में रखी गई नवजात की सिसकियों की आवाज को सांप की फुंफकार समझ कर अहमद अली की पत्नी ने बिटोरे में सांप होने का शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जब बिटोरे में छानबीन की तो उसमें उपलों के बीच एक नवजात बच्ची मिली। बच्ची की सांसे चल रही थीं। पल भर में खबर आग की तरह गांव में फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं किसी ने फोन कर 100 डायल पुलिस बुला ली। पीआरवी कर्मियों ने जांच पड़ताल के बाद नवजात को गांव के ही अब्दुल कादिर की सुपुर्दगी में दे दिया। नवजात को संबंधित डाक्टर को दिखाया गया है। बच्ची स्वस्थ बताई जा रही है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।