{"_id":"6865947218cba01fd5013c0c","slug":"nawab-and-abdul-hakim-may-appear-before-nia-today-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-142958-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आज एनआईए के सामने पेश हो सकते हैं नवाब व अब्दुल हकीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आज एनआईए के सामने पेश हो सकते हैं नवाब व अब्दुल हकीम
Thu, 03 Jul 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के कटरा बख्तावर निवासी नवाब और सिहाली जागीर निवासी अब्दुल हकीम बृहस्पतिवार को एनआईए के सामने पेश हो सकते हैं। दोनों जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला करने वाले सैदुल अमीन के करीबी बताए जा रहे हैं। 25 जून को छापे के बाद एनआईए ने दोनों को दिल्ली ऑफिस बुलाया था।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने 25 जून की तड़के अमरोहा शहर और सिहाली जागीर गांव में छापा मारा था। तीन घंटे तक एनआईए की टीम ने जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड हमला करने वाले सैदुल इस्लाम के दोस्त नवाब और उसके परिजनों से पूछताछ की थी। सिहाली जागीर निवासी अब्दुल हकीम के दिल्ली में रहने वाले बेटे अजीम के बारे में भी जानकारी जुटाई थी। एनआईए ने घरों की तलाशी ली और सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की थी।
एनआईए ने घरों का नक्शा भी बनाया था
एनआईए ने दोनों जगह घर का नक्शा भी तैयार किया था। इसके बाद एनआईए ने सैदुल के दोस्त नवाब और सिहाली जागीर के रहने वाले अब्दुल हकीम को उनके बेटे अजीम समेत तीन अगस्त को दिल्ली ऑफिस बुलाया था। जालंधर में सात अप्रैल की रात भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया था। भाजपा नेता के घर ग्रेनेड से हमला करने के बाद अमरोहा के सैदुल अमीन का नाम सामने आने के बाद खुफिया एजेंसी सक्रिय हो गई थी। जालंधर पुलिस ने कटरा बख्तावर के रहने वाले सैदुल को 12 अप्रैल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से सैदुल के करीबी एनआईए की रडार पर हैं।