फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Naugaon's salon operator dies in Bijnor accident

बिजनौर हादसे में नौगांवा के सैलून संचालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Naugaon's salon operator dies in Bijnor accident
बिजनौर में हुए सड़क हादसे में नौगांवा सादात के सैलून संचालक की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नौगांवा सादात कस्बे के मोहल्ला इस्लाम नगर नई बस्ती में तसनीम अहमद का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच बेटे हैं। उनका छोटा बेटा विशाल कस्बे में सैलून चलाता था। रविवार रात करीब नौ बजे वह अपने बड़े भाई रियाज को लेने के लिए बाइक से बिजनौर जनपद के नूरपुर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक शिवाला कलां थानाक्षेत्र में झंडा चौक के नजदीक पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन का पहिया सिर के ऊपर से उतरने के कारण विशाल (20) की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed