{"_id":"585ac6fc4f1c1b6752e397b9","slug":"nauganva-ujhari-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह न्याय पंचायतों से बनेगा नौगावां, पांच से उझारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह न्याय पंचायतों से बनेगा नौगावां, पांच से उझारी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा के प्रस्तावित नौगावां तहसील का मैप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा, धनौरा और जोया की छह न्याय पंचायत सर्किल को काटकर नौगावां ब्लाक का सृजन होगा, वहीं उझारी ब्लाक के लिए हसनपुर और गंगेश्वरी से पांच न्याय पंचायत सर्किलों को काटा जाएगा। इस तरह से जिले में ब्लाकों की संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी।
जिले में अमरोहा, जोया, धनौरा, गजरौला, हसनपुर और गंगेश्वरी छह ब्लाक थे। पिछले दिनों प्रदेश कैबिनेट ने बाई सर्कुलेशन 21 जिलों में 30 नये ब्लाकों के सृजन का फैसला लिया था। इसके लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही जिले में ब्लाकों की संख्या में दो और का इजाफा हो गया। अब जिले में कुछ आठ बलाक हो जाएंगे।
अमरोहा ब्लाक से न्याय पंचायत कैलबकरी, कौराल, बहादुरपुर खुर्द और गजस्थल, जोया ब्लाक से चांदनगर, धनौरा से डींगरा को काट कर नौगावां सादात ब्लाक में रखा जाएगा। इसी तरह हसनपुर ब्लाक से सैदनगली, सकतपुर करनपुर, भदौरा और गंगेश्वरी ब्लाक से ढबारसी और बुरावली न्याय पंचायत को काटकर उझारी ब्लाक में मिलाया गया है।
विज्ञापन
गजस्थल और सौंहत गांव के पास देखी जमीन
अमरोहा। नौगावां सादात को तहसील का दर्जा मिलने पर इसकी पूरी क्रेडिट विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन जावेद आब्दी ले उड़े थे। इससे स्थानीय विधायक अशफाक अली में काफी नाराजगी थी। उनका कहना था कि क्षेत्र को तहसील और ब्लाक बनवाने के लिए उन्होंने काफी प्रयास किया था। कई बार उनसे मिले भी थे, लेकिन तहसील की घोषणा होने के बाद परिस्थितियां ऐसी बनी कि इसका पूरा क्रेडिट आब्दी ने ले लिया।
विधानसभा में जातीय समीरण को देखते हुए और विधायक की नाराजगी को दूर करने के लिए अब नौगावां सादात को ब्लाक बनाने की घोषणा की गई है। वहीं कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के समर्थक इस उपलब्धि के लिए शासन में उनकी मजबूत पकड़ के रूप में देख रहे हैं। उझारी ब्लाक के लिए बुरावली मार्ग पर गांव सौंहत के नजदीक जमीन देखी गई है।
एसडीएम अशोक मौर्य ने बताया कि इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। वहीं, डीडीओ मदन वर्मा ने बताया कि नौगावां ब्लाक के लिए गजस्थल में माडल इंटर कालेज के पास जमीन चिह्नित की गई है। एक हेक्टेयर ग्राम सभा की इस बंजर जमीन के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है।