{"_id":"61882f9c95e5272669626813","slug":"naubat-was-murdered-by-strangulation-girlfriend-s-father-in-custody-jpnagar-news-mbd4086925174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोंटकर की गई थी नौबत की हत्या, प्रेमिका का पिता हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला घोंटकर की गई थी नौबत की हत्या, प्रेमिका का पिता हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के कोकापुर में फंदे पर लटकते मिले नौबत के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत गला दबाकर हुई थी बाद में उसे फंदे पर लटकाया गया था। उधर, प्रेमी की मौत के बाद आत्मदाह की धमकी देने वाली प्रेमिका के घर सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे दिन भी पुलिस तैनात रही। हत्या के आरोप में प्रेमिका के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
आदमपुर थानाक्षेत्र के कोकापुर में 17 वर्षीय युवक का शनिवार सुबह को आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला था। मौके पर पहुंची प्रेमिका ने अपने ही परिजनों पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद किशोरी के घर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई थी। मौके पर आला अधिकारियों ने पहुंच कर जांच पड़ताल की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मृतक की मां की तहरीर पर प्रेमिका के पिता जितेंद्र और भाई मनोज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के पिता को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है।
रविवार को दूसरे दिन भी सुरक्षा की दृष्टि से प्रेमिका के घर पुलिस तैनात रही। किशोरी की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है। हिरासत में लिए गए किशोरी के पिता से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि किशोर की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।